बिना जरूरत घर से न निकले घर पर रहे और सुरक्षित रहें: संदीप अपर जिलाधिकारी का हुआ सम्मान
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।
मसौली, बाराबंकी। मई अन्तर्राष्ट्रीय मानव अधिकारी एसोसिएशन बाराबंकी के पदाधिकारियों ने अपर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर अपर जिलाधिकारी को अंग वस्त्र व प्रशस्ति-पत्र दे कर सम्मानित किया। कोरोना वायरस जैसी महामारी के दौरान प्रशासन द्वारा की जा रही निगरानी जागरूक्ता को लेकर मानवधिकारी के जिलाध्यक्ष मोहम्मद अहमद शहनशा, संरक्षक हुमायूं नईम खां, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष अवस्थी, उपाध्यक्ष एसएम गुलजार वारसी ने आज अपर जिलाधिकारी बाराबंकी संदीप कुमार गुप्ता को प्रशासन द्वारा किये जा रहे सहरानीय कार्यों के लिए उनको अंग वस्त्र भेट कर अन्तर्राष्ट्रीय मानव अधिकारी एसोसिएशन की जानिब से प्रशस्ति-पत्र भी दिया। एसोसिएशन ने उनको सौ मास्क भी भेट किये और मौजूदा स्टाप को अंग वस्त्र भेट किये। इस दौरान अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता ने जनता को संदेश देते हुए कहा कि लोग लाॅकडाउन के नियमों का पालन करते हुए सोशल डिस्टेटिंग को बनाये रखे, और बिना जरूरत घर से न निकले घर पर रहे और सुरक्षित रहें। अन्त में 2उन्होंने कहा कि प्रशासन 24 घण्टे आपके सहयोग के लिए तैयार है।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

