एसडीएम साहब! गरीबों की भी सुन लीजिये 6 दिनो से अन्धेरे में डूबा गाँव

मामुन अंसारी संवाददाता बाराबंकी

त्रिलोकपुर बाराबंकी। विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते लगभग आधा दर्जन गाँव 6 दिनो से अन्धेरे में डूबा है जिसके चलते ग्रामीणों मे आक्रोश व्याप्त ह । आपको बताते चले की बीते रविवार को आई तेज आंधी बारिश में गिरे विजली के पोल को अभी तक विभाग हटा नही पाया है। इससे गांव का मुख्य मार्ग तो जाम है ही साथ ही कई दिनों से लोग इस भीषण गर्मी का बिना विजली के सामना कर रहे। ग्रामीणों ने बताया की इस समस्या के के 1076 पर काल करके मदद मांगी लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। विद्दुत उपकेंद्र मसौली के अंतर्गत आने वाले इस गांव के सैकड़ो लोग प्रभावित है। इस बाबत जब एसडीओ को फोन मिलाया गया लेकिन रिसीव नही हो पाया। एक तरफ कोरोना वायरस की मार तो दूसरी तरफ इन गाँव मे बिजली नही मिल रही है। इन गाँव वाले अपना दुखड़ा किसे सुनाये एसडीएम साहब को भी कई बार फोन किया गया लेकिन उन्होंने फोन उठाने की जहमत नही समझी।

मामुन अंसारी संवाददाता बाराबंकी

Don`t copy text!