नगर के मोहल्ला शाहबाजपुर बिजली घर के पास- नाले में गिरा नंदी नगर पालिका तथा राजस्व कर्मचारियों ने रेस्क्यू करके नंदी को बाहर निकाला

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूं। नगर के मोहल्ला शाहबाजपुर विद्युत सब स्टेशन के पास बने नाले में एक नंदी पशु गिर गया। जिसे नगर पालिका के कर्मचारी एवं राजस्व कर्मचारियों ने व मुश्किल जेसीबी के माध्यम से रेस्क्यू करके बाहर निकाला।

राजस्व कर्मचारी लेखपाल सुमित कुमार वह जानकारी मिली की एक नंदी पशु विद्युत उपसर्ग स्टेशन के पास नगर पालिका के नाले में गिर गया है जो बाहर निकालने के लिए छटपटा रहा है राजस्व कर्मचारी सुमित कुमार ने मामले की जानकारी नगर पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां को दी। जिसे उन्होंने तत्काल संविधान लेते हुए नगर पालिका से जेसीबी एवं कर्मचारियों को मौके पर भेज कर नाले में गिरे नंदी को तत्काल बाहर निकाले जिस पर तत्काल नगर पालिका की कर्मचारी जेसीबी लेकर मौके पर पहुंच गए और नाले में गिरे हुए नंदी को राजस्व कर्मचारियों के सहयोग से तत्काल बाहर निकाला।

जिससे नगर पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां राजस्व कर्मचारी सुमित कुमार सिंह की जमकर प्रशंसा हो रही है।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!