व्यापारी को नहीं मिल रहा है इंसाफ -संगठन के पदाधिकारियों पर लगाया अवैध वसूली व मानहानि का आरोप -स्थानीय पुलिस दबाव में नहीं दर्ज कर रही है एफ0आई0आर0 -अन्य संगठन की चुप्पी से शहर के व्यापारी परेशान

अब्दुल मुईद सिटी रिपोर्टर, एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स

बाराबंकी। शहर के एक व्यवसाई ने व्यापार मण्डल के पदाधिकारियांे पर लगाया अवैध वसूली व मानहानि आरोप किन्तु स्थानीय पुलिस दबाव के कारण नहीं दर्ज कर रही है मुकदमा। वर्तमान समय में व्यापारी कोरोना महामारी के चलते काफी परेशान है वहीं दूसरी तरफ संगठन के पदाधिकारी ही व्यवसाईयों को डरा धमकाकर अपनी जेबें भर रहे है, किन्तु किसी भी व्यापारी की समस्या का समाधन नहीं कर रहे है। अब व्यापारी अपनी समस्या लेकर कहा जाये जब व्यापार मण्डल ही व्यापारियों का शोषण कर रहा है। थक हारकर पीड़ित ने दिया थाना कोतवाली नगर में लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित विवेक मिश्रा पुत्र श्रीकांत मिश्रा प्रो0 लक्ष्य टेªडर्स लिमरा प्लाजा, मुंशीगंज, बाराबंकी में इलेक्ट्रिक सामान के थोक विक्रेता हैं जिससे अपने व अपने परिवार का जीवनयापन करता है। पीड़ित की दुकान में जिले के कथाकथित व्यापारी नेता प्रदीप जैन, किल्टू गुप्ता, राजन शर्मा व कैलाशनाथ शर्मा जो आये दिन व्यापारी से अवैध धन उगाही की मांग करते हैं। जिसमें इसके मुखिया द्वारा व्यापारियों को बताया जाता है कि कोई व्यापारीगण उनकी अनुमति के बिना न दुकान खोल सकता और न बन्द कर सकता है। इससे पूर्व में इनके व्यापारी नेता द्वारा दिनांक 17.08.2018 को कराई गई जबरिया बंदी का विरोध करने पर व्यापारियों से मारपीट की जिसका विरोध पीड़ित द्वारा किये जाने पर इन लोगों ने गाली गलौज की जिससे पीड़ित की सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल करने का भरसक प्रयास किया गया। बाद में इनके व्यापारी नेता द्वारा कहा गया कि हमारे संगठन के सदस्य बने और 21000 रूपया का चंदा जबरदस्ती वसूलने का प्रयास किया गया, जिसका व्यापारी द्वारा विरोध करने पर पुनः दिनांक 27.05.2020 को बदनाम करने के लिए मार्केट अपने संगठित गिरोह को भेजकर चोरी छिपे वीडियो बनाई गई। संगठन की इस अवैध वसूली से व्यवसाई काफी हैरान व परेशान है। वर्तमान समय में शासन के मंशानुसार जिला प्रशासन ने दुकान खोलने का नया रोस्टर चालू किया गया था जो आये दिन बदल रहा है। जिसकी जानकारी व्यवसाई व मार्केट के दुकानदारों को पूर्ण रूप से नही थी। जिसकी फिर वीडियो वसूली की नियत से बनाई गयी। व्यवसायई को जब जानकारी हुई तो मिन्नते करने पर उक्त कथित नेता लोग लगातार धमकी दिये जा रहे है। जिससे हैरान व परेशान होकर व्यवसाई ने थाना कोतवाली नगर में लिखित प्रार्थना पत्र दिनांक 30.05.2020 को दिया किन्तु आज तक पीड़ित व्यवसाई की एफ0आई0आर0 नहीं दर्ज की गई है।
अब देखना है कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए बने संगठन में ही अवैध वसूली चालू हो गई और व्यापारी खुलकर विरोध करते हुए थाने में लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र दे रहे हैं किन्तु उक्त संगठन की पहुंच व पैसों के आगे एक आम व्यापारी की दास्ता कहीं दबकर न रह जाये और वसूली करने वाले कथित नेताओं के खिलाफ प्रार्थना पत्र देना कहीं व्यवसाई को ही महंगा न पड़ जाये यह तो आने वाला समय ही बतायेगा कि भ्रष्टाचार खत्म होगा या बढ़ता जायेगा।
इस सम्बंध में जब उनका पक्ष जानने के लिए हमारे संवाददाता ने व्यापारी नेता प्रदीप जैन के मोबाइल नम्बर 9415142291 पर दो बार फोन किया तो उनका नम्बर नाॅटरिचेबुल बताता रहा।
अब्दुल मुईद
सिटी रिपोर्टर, एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स

 

Don`t copy text!