निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी

शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स .

बहराइच 09 सितम्बर। अर्हता तिथि 01 जनवरी 2021 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अन्तर्गत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नामावलियों के आलेख्य का प्रकाशन अब 16 नवम्बर के स्थान पर 17 नवम्बर 2020 को किया जायेगा।
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिए आयोग द्वारा जारी संशोधित समयसारिणी की जानकारी देते हुए सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दावे और आपत्तियाॅ प्राप्त करने की अवधि 17 नवम्बर से 15 दिसम्बर 2020 होगी। उपरोक्त अवधि के बीच 28 नवम्बर व 05 दिसम्बर (शनिवार) तथा 22 नवम्बर व 13 दिसम्बर (रविवार) को विशेष अभियान संचालित किया जायेगा। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन 15 जनवरी 2021 को किया जाएगा।

Don`t copy text!