लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बेकाबू बाइक खाई में गिरी, दो दोस्तों की मौत

  1. उन्नाव में गंगाघाट थाना क्षेत्र में लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर त्रिभुवनखेड़ा गांव स्थित पुलिया के पास शनिवार सुबह बेकाबू बाइक के गहरी खंती में जा गिरी। बाइक पर सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। बाइक सवार उन्नाव से कानपुर जा रहे थे। हादसे के समय गुजर रहे राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

कानपुर के हरजेंद्र नगर मोहल्ला के रहने वाले ओमकार सिंह अपने दोस्त जेके कॉलोनी निवासी रमेन्द्र श्रेष्ठ (31) के साथ सुबह तीन से चार बजे के बीच उन्नाव से बाइक से लौट रहे थे। जैसे ही दोनों त्रिभुवनखेड़ा पुलिया के पास पहुंचे उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक सवार दोनों साथी गहरी खाई में जा गिरे। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना देख वहां से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की जानकारी गंगाघाट पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उनकी तलाशी ली। उनके पास से मिले कागजों के आधार पर शवों की शिनाख्त के बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। मौत की सूचना पर दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।

Don`t copy text!