विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही से अब तक उन्नाव जिले में जा चुकी है कई मासूम बच्चों से लेकर कई नौजवानों की जान लेकिन विद्युत विभाग खामोश

शादाब अली की खास रिपोर्ट

ऐसा ही एक नजारा आज ग्राम सभा सैता मे एचटी की लाइन की चपेट में आने से धू-धूकर जला डंपर

फतेहपुर चौरासी: ग्राम सभा सैता मे जूनियर हाई स्कूल के पास पुरानी बूढ़े सा बाबा की मजार के पास गिट्टी उतारना कर खड़े डंपर में तभी अचानक उसकी प्रेशर ट्रॉली एचटी लाइन में छू गई। जिससे डंपर में आग लग गई। सूचना मिलते ही तकिया चौकी इंचार्ज कमलेश कुमार मैं स्टाफ के साथ पहुंचे मौके पर तत्काल उनके द्वारा दी गई सूचना घंटों बाद पहुंची दमकल ने आग पर पाया काबू, लेकिन तब तक वह पूरी तरह से जल चुका था। रोज की तरह गिट्टी को बूढ़े शाह बाबा मजार के पास उतारा जा रहा था

थी। गिट्टी लेकर डंपर सुबह करीब दस बजे आया और गिट्टी उतारकर वापस जा रहा था। जैसे ही वह आंगनबाड़ी केंद्र के पास पहुंचा तो पास में रखे ट्रांसफार्मर से निकली एचटी लाइन की चपेट में आ गया। इससे उसमें आग लग गई। आग लगी देख चालक व परिचालक ने कूदकर जान बचाई। स्थानीय लोगों के अनुसार चालक ने डंपर की प्रेशर ट्रॉली नीचे नहीं की थी। इससे वह एचटी लाइन की चपेट में आ गई। चालक मोहम्मद इरशाद पुत्र हाजी मुस्ताक निवासी गांव बारा अकबर कानपुर ने जब डंपर में आग देखी तो वह कूदकर भागा। सूचना देने के काफी देर बाद दमकल पहुंची और तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। बांगरमऊ के अग्निशमन प्रभारी विमल श्रीवास्तव ने बताया कि डंपर की ऊंचाई अधिक थी और लाइन नीचे होने से डंपर उसमें छू गया और उसमें आग लगी है।

Don`t copy text!