-मोहसिन रज़ा मंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण, उत्तर प्रदेश सरकार का तूफानी दौरा

शादाब अली की रिपोर्ट

बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र के तकिया कुजगवा, सैंता में भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री रईस खान पप्पू व पूर्व प्रधान अकील खान के घर पर पहुंचे, मऊ, जोगिकोट में सभी समुदाय से कर रहे हैं जनसंपर्क*

जैसे जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है वैसे वैसे सभी पार्टी के प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के बीच चुनावी प्रचार की होड़ मची हुई है,बहुजन समाज पार्टी से जहां महेश पाल को प्रत्याशी बनाया वहीं समाजवादी पार्टी ने सुरेश पाल पर अपना भरोसा जताया, कांग्रेसी आरती बाजपेई को उम्मीदवार बनाया गया वहीं भारतीय जनता पार्टी से श्रीकांत कटियार को उम्मीदवार बनाया,इसी कड़ी में राज्य मंत्री मोहसिन रजा ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्रीकांत कटियार को जिताने के लिए बांगरमऊ क्षेत्र के अलग-अलग गांवों का दौरा किया तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रति किए गए कार्यों को लोगों के बीच जाकर बताया, कि भारतीय जनता पार्टी जातिवाद का भेदभाव नहीं करती है सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर कार्य करती है,
इस दौरान उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी श्रीकांत कटिहार को जिताने के लिए गांव गांव जाकर लोगों से की अपील।

Don`t copy text!