अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

मसौली बाराबंकी। बीती रात्रि सफदरगंज पुलिस ने गश्त के दौरान एक मोबाईल चोर को 315 बोर के अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार किया जिसकी निशानिदेही पर विभिन्न स्थानों से चोरी के 5 मोबाईल बरामद हुए पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह के निर्देश पर बीती रात्रि चैकी प्रभारी रविन्द्र यादव हमराहियों के साथ गस्त पर थे कि परसा चैराहे के निकट एक युवक को दबोच कर जमातलासी ली तो उसके पास से 315 बोर का अवैध असलहा सहित एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस की गिरफ्त में आया युवक मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम सुरतगंज का निवासी है पूछताछ में पुलिस ने विभिन्न स्थानों से चोरी के 5 मोबाईल बरामद हुए हैं।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

 

Don`t copy text!