प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष ने अपने पद से दिया इस्तीफा

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व विकास वीर यादव की रिपोर्ट

भेलसर(अयोध्या)प्रधान संघ रूदौली के ब्लाक अध्यक्ष राम प्रेस यादव ने शनिवार को अपने पद से त्यागपत्र देते हुए अपना इस्तीफा प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष राम प्रताप यादव को सौंप दिया।उनके साथ ब्लाक उपाध्यक्ष अरविंद कुमार वर्मा सहित संघ के अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने पद से कार्यमुक्त होते हुए अपना त्यागपत्र जिला अध्यक्ष को सौंपा।
ब्लाक अध्यक्ष श्री यादव ने बताया कि पिछले 5 वर्षों से प्रधान संघ ब्लाक के समस्त प्रधानों की जायज लड़ाई तथा उनके जनहित के मुद्दों उठाता चला आया है लेकिन पिछले लगभग 3 माह से उंन्हे ब्लाक में प्रधान हित की मांगों के लिए उपेक्षा का शिकार होना पड़ रहा है स्थानीय स्तर पर उंन्हे संभावित मदद नही मिल पा रही है कहा की जब पद पर रहते हुए आपको जिम्मेदारियों के निर्वाहन को लेकर उपेक्षा का शिकार होना पड़े तो फिर पद की गरिमा का कोई मतलब नही रहा जाता है।इसलिए आज मैं अपने पद के समस्त दायित्वों से कार्यमुक्त होते हुए अपना त्यागपत्र दे रहा हूँ।वैसे सूत्रों की माने खंड विकास अधिकारी के मनमानी रैवैय्ये से ब्लाक के ग्राम प्रधानों में काफी आक्रोश था जिसे लेकर प्रधान संघ द्वारा त्यागपत्र दिया गया है।

Don`t copy text!