बदमाशों ने युवक को मारपीट कर नहर में फेंका और उसकी बाइक लेकर भाग निकले

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खां की रिपोर्ट

भेलसर(अयोध्या)दावत खाकर घर लौट रहे एक युवक को बाइक सवार तीन बदमाशों ने रोककर पहले तो मारा पीटा और फिर युवक को नहर में फेंक कर बाइक लेकर भाग निकले।इस मामले में युवक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई कि मांग की है।
घटना मवई थाना क्षेत्र के शारदा सहायक नहर कि पटरी पर नरौली गांव के निकट गुरुवार देर शाम की है।ग्राम नेवाज पुर निवासी धर्मराज पुत्र छेदी लाल गौतम गुरुवार को आइमा गांव में रिश्तेदारी में मुड़न संस्कार में शामिल होने गया था और शाम को वह बाइक यूपी 42-बी ए 7540 से घर लौट रहा था।देर शाम लगभग आठ बजे जब वह शारदा सहायक नहर पर नरौली गांव के निकट पहुंचा तभी तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया और पहले तो उसकी जमकर पिटाई कि और फिर उसको नहर में फेंक दिया और बाइक लेकर फरार हो गए।हालांकि नहर सुखी थी।इस कारण युवक कि जान बच गई।मवई के थाना प्रभारी राम किशन राना ने बताया कि तहरीर मिली है।पुलिस मौके पर गई है जाँच की जा रही है।

Don`t copy text!