जर्जर एवं अनुपयोगी भवनों का ध्वस्तीकरण किए जाने हेतु तकनीकी समिति की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में की गई संपन्न

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बलरामपुर।जर्जर परिषदीय विद्यालय भवन , माध्यमिक विद्यालय भवन, चिकित्सालय भवन, आंगनबाड़ी भवनों एवं पशु चिकित्सालय भवन के ध्वस्तीकरण किए जाने हेतु अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग की अध्यक्षता में तकनीकी समिति का गठन किया गया है ।तकनीकी समिति में सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग व अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग सम्मिलित हैं। तकनीकी समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी बलरामपुर श्रीमती श्रुति की अध्यक्षता में संपन्न की गई। इस दौरान जिला समन्वयक बेसिक शिक्षा ने बताया कि जनपद में 207 परिषदीय विद्यालयों को जर्जर भवन के रूप में चिन्हित किया गया। जिसकी सूची अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को दिया गया है। जिलाधिकारी द्वारा तकनीकी समिति को जर्जर सरकारी भवनो का निरीक्षण कर ध्वस्तीकरण प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।

Don`t copy text!