कागजो में दर्ज हो रहा छः सौ कुंतल, फिर भी किसानों की ट्रालियां केंद्र पर पाँच दिन से खड़ी : संतोष मिश्रा भाकियू ब्लाक अध्यक्ष

बहराइच बिशेश्वरगंज प्रदेश में किसानों के धान तौल को लेकर सरकार प्रतिबद्ध है और बिचौलियों से दूर रहने के सख्त दिशानिर्देश भी जारी है जिससे किसानों को असुविधा न हो। धान क्रयकेन्द्र पर हो रही अनियमितता को लेकर भाकियू टिकैत के ब्लाक बिशेश्वरगंज अध्यक्ष की अगुवाई में किसानों ने पूर्व सूचना के आधर पर प्रति महीने की भांति इस महीने के 11/01/21 तारीख को विपणन शाखा बिशेश्वरगंज एम आई के विरोध में पंचायत की जिसमे किसान नेताओं ने कहा कि उक्त गोदाम के प्रभारी किसानों के साथ धान तौल में सौतेला व्यवहार कर बिचौलियों को अपने ऑफिस में बैठाकर उनके हौसले को बुलंद करते रहते है।उपरोक्त मामले में यूनियन के ब्लाक अध्यक्ष संतोष कुमार मिश्रा ने खण्ड विकास अधिकारी बिशेश्वरगंज को लिखित ज्ञापन सौपते हुए कहा कि किसानों का क्रय केंद्र पर सही से तौल नही किया जा रहा।किसानों की ट्रॉलियां पांच पांच दिन से तौल केंद्र के बाहर खड़ी है।जबकि रिकार्ड में तौल छह सौ कुंतल से ऊपर का हो रहा है फिर भी किसान की ट्राली पांच दिन से खड़ी रहती है।जबकि गोदाम प्रभारी बिचौलियों के साथ मिलकर उनके धान को चोरी छुपे मिल में तौल कराकर अपने कागजों में दर्ज कर अपनी जेबें भर रहे है। वहीं किसान इस गलन भरी रात में अपने ट्राली पर लदे धान की रखवारी में रातें गुजार रहे है।जबकि गोदाम की तरफ से किसानों को सुविधा देने के नाम पर अलाव तक की ब्यवस्था नही कराई गई है।कार्यक्रम में मुख्यरूप से जिला सलाहकार रामनारायण पाण्डेय संगठन मंत्री राधेश्याम मौर्य दयाशंकर शुक्ल नानबाबू पाठक संतोष मिश्रा शुशील शुक्ला राजकुमार सोनी हरिनाथ मौर्या अवधेश पाठक मनीष पाठक स्वामीनाथ आदि तमाम किसान मौजूद रहे।

Don`t copy text!