जमीलुर्र-रहमान किदवई इस्लामिया गल्र्स कालेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9044641489
बाराबंकी। समग्र शिक्षा अभियान (विज्ञान प्रदर्शनी) कार्यक्रम के विद्यालय स्तरीय आयोजन जमीलुर्र-रहमान किदवई इस्लामिया गल्र्स इण्टर कालेज कम्पनीबाग, विद्यालय प्रागंण में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अपर जिला सूचना अधिकारी आरती वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि में विद्यालय प्रबंधक तरब किदवाई द्वारा प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। जिसमें विद्यालय की पूर्व प्रधानाचार्या अतिथि के रूप में उजमा नौमानी एवं अभिभावकगण उपस्थित हुए एवं जिसमें कक्षा 9 एवं 10 की छात्राओं ने विज्ञान, सामाजिक विज्ञान व गणित के माॅडल प्रदर्शनी अध्यापिका शाहिदा खातून, अध्यापिका तलब जहां, अनीता गुप्ता एवं कु0आयशा खातून ने निर्णायक की भूमिका निभाते हुए प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विद्यालय की छात्रा कु. अफीफा बानो कक्ष 9 व द्वितीय स्थान पर जानवी वर्मा कक्षा 10 तथा तृतीय स्थान पर कु0 रूचि तिवारी कक्षा 10 घोषित किया। इस दौरान छात्राओं द्वारा रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में छात्राओं ने विभिन्न माॅडल बनाकर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की। साथ ही विद्युत ऊजाए चुंबकीय क्षेत्र और पवन चक्की, विभिन्न प्रकार की मिट्टी आदि के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर कु. जकिया सुल्ताना, हितेन्द्र कुमार, शदां इमरोज, नीलम वर्मा, कु. दिव्या गुप्ता, कु. प्रियांशी श्रीवास्तव, नूर फामिमा, जबी अब्बासी, शबीह फातिमा सहित अन्य अध्यापिकागण मौजूद रही।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

