बाराबंकी। विकास खण्ड सूरतगंज में महिला सशक्तिकरण परियोजना के अन्तर्गत आगामी 15 जनवरी को महिला किसान दिवस मनाया जायेगा। इस कार्यक्रम में सम्बन्धित विभागों द्वारा अपनी लोक कल्याणकारी योजना के प्रचार-प्रसार के लिए स्टाल लगाये जाएंगे। कार्यक्रम में कृषि सम्बन्धी विभिन्न योजनाओं, मत्स्य पालन की विधाएं एवं सरकार द्वार प्रदत्त योजनाओं, समाजकल्याण से सम्बन्धित जनकल्याणकारी योजनाओं, बैंक से संचालित समस्त योजनाओं और नाबार्ड द्वारा संचालित योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। इसके अतिरिक्त पशुपालन, नर्सरी, बागवानी से आम सृजन, स्वच्छता पर महिलाओं का योगदान कृषि निवेष की उपलब्धता आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इस महिला दिवस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। इस हेतु कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए प्रोटोकाल के अनुसार कार्यक्रम को सफलतापूर्वक कराने के निर्देश दिये गये हैं।
रियाज वारसी संवाददाता थाना क्षेत्र देवा बाराबंकी 9335094541

