बीपीएड शारीरिक शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने की बैठक
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। बीपीएड (शारीरिक शिक्षक) संघर्ष मोर्चा बाराबंकी के जिलाध्यक्ष शमशाद अली की अध्यक्षता में आलापुर वार्ड में बीपीएड संघर्ष मोर्चा के जिला ईकाई एवं ब्लाक ईकाई के सदस्यों की बैठक की गई। जिलाध्यक्ष शमशाद अली ने बताया कि 19 सितम्बर 2016 को उच्च प्राथमिक स्कूलों में शारीरिक शिक्षा/खेल अनुदेशक के 32022 पदों पर भर्ती निकलती है। जिसके लिए 20 अक्टूबर 2016 से आवेदन मांगे जाते है। प्रक्रिया आगे बढ़ती है लेकिन विधानसभा चुनाव आने से आचार संहिता लग जाती है। 17 मार्च 2017 को सचिव परिषद ने काउन्सिलिंग की समय सारणी जारी की थी। जिसमें 04 अप्रैल 2017 को प्रथम एवं 9 अपै्रल 2017 को द्वितीय काउन्सिंलिंग के बाद 12 अप्रैल को नियुक्ति पत्र देने की बात कही गयी थी। लेकिन सत्ता परिवर्तन होते ही सभी भर्तियों पर समीक्षा के नाम पर 23 मार्च 2017 को रोक लगा दी गयी। जिसके सम्बन्ध में 03 नवम्बर 2017 के बीपीएड के उम्मीदवार इलाहाबाद हाइकोर्ट में चले जाते है और कोर्ट से सरकार को आदेश मिलता है कि 02 महीने में भर्ती पूरी करें। लेकिन तानाशाही वाली सरकार डबल बेंच में अपील करती है जहाँ 12 अपै्रल 2018 को सरकार की अपील खारिज करते हुए पुनः 02 माह में भर्ती करने का आदेश जारी होता है। पर फरवरी 2019 में सरकार हाईकोर्ट पुर्नविचार याचिका दाखिल करती है जो कि 25 मार्च 2019 को खारिज हो जाती है फिर योगी सरकार जुलाई 2019 में सरकार सुप्रीम कोर्ट में अपील दाखिल करती है जो कि अभी भी पेन्डिग है। जिसकी तारिक 14 जुलाई 2020 को लगी थी तब से लगाकर आज तक कोविड-19 के कारण कोर्ट में सुनवाई नहीं हो पा रही है। कोषाध्यक्ष अशरफ अल्वी ने भी अपने विचार प्रकट किये और कहा कि यूपी सराकार से बीपीएड की भर्ती न होने से बीपीएड डिग्री धारक अवसाद ग्रस्त है और सभी साथी 4 सालों से दिन प्रतिदिन भर्ती लायक उम्र व्यतीत हो रही है और भुखमरी की कगार पर है। मै सरकार से अपील करता हूँ कि 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले सुप्रीम कोर्ट से अपनी अपील वापस ले ले और 32022 बीपीएड भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दे नहीं तो 2022 में बीपीएड बेरोजगार उ0प्र0 के समस्त जनपदों की सड़कों पर उतरकर यूपी सरकार का खुला विरोध करेगें जिसका खामियाजा 2022 के विधान सभा चुनाव में स्वयं मालूम हो जायेगा। इस बैठक में साधना वर्मा, किरन देवी, पंकज वर्मा, दीपक वर्मा, अमित कुमार, अतुल सिंह, अवधेश शुक्ला, अरूण वर्मा, बृजेश कुमार, नीति वर्मा, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, अनुरेश कुमार, कृष्ण वर्मा, जितेन्द्र वर्मा, अनिल कुमार, विजय प्रताप सिंह आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

