बाराबंकी। विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून से 20 जून तक ग्रीन गैंग पर्यावरण सेना द्वारा एक पखवाड़ा ‘विजय स्मृति वृक्षारोपण अभियान‘ आयोजित किया जा रहा है। उक्त जानकारी प्रदान करते हुए ग्रीन गैंग पर्यावरण सेना के संस्थापक प्रदीप सारंग ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत पर्यावरण सैनिक गण अपने क्षेत्र के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि गण को प्रेरित कर उनकी विजय स्मृति में वृक्षारोपण कराएंगे। इस अभियान के संचालन हेतु पाँच सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। अभियान संचालन समिति के अध्यक्ष सदानन्द, समन्वयक रजत बहादुर वर्मा, व सदस्य रूप में जिला प्रभारी सत्येन्द्र कुमार, आईटी प्रभारी सूरज सिंह, व तहसील प्रभारी आशीष सिंह, ब्लाक प्रभारी नीता वर्मा रहेंगी।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

