शशांक भाजपा जिलाध्यक्ष नियुक्त, बधाई देने वालों का लगा तांता
रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही भारतीय जनता पार्टी में छटनी का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने श्रावस्ती, बाराबंकी, उन्नाव, बदांयू व संतकबीरनगर जिलों के जिलाध्यक्ष बदलते हुए नए लोगो को पार्टी की कमान सौंपी है। सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह द्वारा जिन 5 जिलों के जिलाध्यक्ष बदले गए है उनमें बाराबंकी जनपद भी शामिल है। विगत कई सालों से बाराबंकी भाजपा की कमान संभालने वाले जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव को पद से हटाते हुए उनकी जगह भाजपा के वरिष्ठ नेता कपिल देव सिंह कुशमेश के पुत्र व युवा अधिवक्ता शशांक कुशमेश को जिले में पार्टी की कमान सौंपी गई है। आपको बताते चले कि अपने पिता कपिल कुशमेश की तरह शशांक कुशमेश भी भाजपा के समर्पित सिपाही रहे है। भारतीय जनता पार्टी से ही अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत करने वाले शशांक भाजपा के टिकट पर हैदरगढ़ सुरक्षित सीट से चुनाव भी लड़ चुके हैं। प्रदेश नेतृत्व द्वारा शशांक कुशमेश को बाराबंकी भाजपा की कमान सौंपे जाने से जनपद के युवाओं में काफी उत्साह नज़र आ रहा है और वो युवा चेहरे पर विश्वास जताने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष का आभार प्रकट कर रहे है। सोमवार को लिस्ट जारी होने के बाद से देवा रोड स्थित कुशमेश निवास पर भी बधाई देने वालो का तांता लगा रहा। वही नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शशांक कुशमेश ने भी खुद पर भरोसा जताने के लिए पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताया है।
रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

