दस वर्षीय बालक लापता, जांच में जुटी पुलिस

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। सुबेहा थाना क्षेत्र में बीते सोमवार की शाम गोमती नदी के किनारे स्थित मंदिर की सीढ़ियों पर कपड़े व चप्पल रखकर एक दस वर्षीय बालक लापता हो गया। नदी में कूदने की आशंका पर पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से लापता बालक की खोजबीन में जुटी है। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के कैथी मुस्तफाबाद निवासी दिनेश रावत का दस वर्षीय पुत्र विनोद बीते सोमवार को दोपहर के समय कैथी गांव में गोमती नदी के तट पर स्थित कालेश्वर महादेव मंदिर गया था। शाम करीब 4 बजे विनोद वही से रहस्यमय तरीके से लापता हो गया। मंदिर की सीढ़ियों पर उसकी चप्पले व कपड़े मिलने पर लोग उसके नदी में कूदने की आशंका जताने लगे। सूचना पाकर बालक के परिजन मौके पर पहुंचे। इसी बीच सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर नदी में बालक की तलाश शुरू करवा दी। खबर लिखे जाने तक लापता बालक का कोई सुराग नहीं लग सका था। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि देर रात से गोताखोरों की मदद से बच्चे की तलाश की जा रही है लेकिन अभी तक लापता हुए बच्चे का सुराग नहीं मिल सका है।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

 

Don`t copy text!