गोप ने किया साहित्यकारों का किया सम्मान

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। जवाहर लाल नेहरू पोस्ट ग्रेजुएट कालेज के के सभागार में अवध भारती संस्थान, साहित्यकार समिति के बैनर तले सारस्वत अभिनन्दन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का उद्घाटन सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द कुमार सिंह गोप ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ राम शंकर यादव ने की। इस मौके पर बोलते हुए श्री गोप ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि हम जैसे इंसान को इतने बड़े साहित्यिक सम्मान समारोह के कार्यक्रम में बड़े साहित्यिक विद्वानों द्वारा मेरा सम्मान होना, मै अपने आप को गौरवान्वित महसूस करता हूं। मैने पहले भी कहा है कि बाराबंकी में कभी मै मंत्री या विधायक बनकर नहीं आता हूं, केवल आपका भाई और,बेटा ही हूं जिससे मेरे ऊपर आपका अधिकार ज्यादा बनता है। कार्यक्रम में कई विभूतियों को पुरस्कार और अंगवस्त्र तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मौजूद पर डॉ विनय दास, डॉ राम बहादुर मिश्रा, कमलेश दास महंत, चन्द्र किशोर वर्मा, हशमत अली गुड्डू आदि उपस्थित रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!