प्रबुद्ध सम्मेलन कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा प्रदेश मंत्री
अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677
बाराबंकी। आदर्श नगर पंचायत टिकैतनगर कार्यालय में भाजपा प्रबुद्ध सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। आदर्श नगर पंचायत टिकैतनगर के चौयरमैन जगदीश प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में कार्यक्रम किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश मंत्री त्र्यम्बक तिवारी ने प्रबुद्ध वर्ग से सीधे संवाद स्थापित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार और यूपी की योगी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए ही विकास और राष्ट्रवाद को पार्टी की प्राथमिकता बताई। कार्यक्रम के दौरान मौजूद दरियाबाद विधायक सतीश चन्द्र शर्मा नें सपा सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि इन सरकारों में केवल गरीबों का शोषण हुआ है जबकि बीजेपी की सरकार में गरीब को खुशहाल जीवन बिताने के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा गईं हैं और अन्य पार्टियां सिर्फ गरीबों का शोषण करती रहीं। भाजपा सरकार नें जो वादे किए वह पूरे किये जिससे जनता खुशहाल है और 2022 में पुनः भाजपा सरकार पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी। सम्मेलन में अयोध्या सांसद लल्लू सिंह ने भी भाजपा सरकार की उपलब्धियों को प्रबुद्ध जनों के सामने बताया और साथ ही साथ उन्होंने कहा की अंतिम व्यक्ति तक सीधा लाभ पहुंचाने का कार्य भारतीय जनता पार्टी द्वारा ही किया गया जिससे कि लोगों का सर्वांगीण विकास हो सके पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, चेयरमैन जगदीश प्रसाद नें भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गिनाया।इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष दिलीप मिश्रा पूरेडलई मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय, सुनील मिश्रा,अंगद सिंह जे बी एस महाविद्यालय, ब्लाक प्रमुख दरियाबाद आकाश पांडे, देवानंद पांडेय, लकी सिंह,परमेंद्र सिंह, जुगल किशोर शुक्ला, हरीश बिहारी द्विवेदी,लीलाधर मिश्र, कुलदीप वर्मा,साहिल सिंह, दृगपाल सिंह, सहित तमाम प्रबुद्ध जन एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

