मोदी के जन्मदिन पर रामबाबू द्विवेदी ने किसान व जवान का किया सम्मान

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। भाजपा कार्यालय पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर किसान और जवान सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर 284 किसानों और 36 जवानों को भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रामबाबू द्विवेदी ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष के अलावा कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री रामबाबू द्विवेदी ने कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार किसानों को समृद्ध बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, किसान भाइयो को 6000 रुपये किसान सम्मान निधि के माध्यम से देने का कार्य हो, चाहे किसानों की ऋण माफी, गन्ना मूल्य का ऐतिहासिक भुगतान, नए चीनी मिलों का निर्माण, बंद चीनी मिलों को पुनः चलवाना, सिंचाई के लिए चल रहे ट्यूबलों का बिजली कनेक्शन न काटने का आदेश देना, पश्चिम यूपी के डार्क जोन में बंद रहे ट्यूबल के लिए बिजली का कनेक्शन देना आदि प्रमुख कार्य है। श्री द्विवेदी ने आगे कहा कि चीनी मिलों की क्षमता में वृद्धि करना आदि बहुत सारे कार्य किसान हित में किए गए हैं, इसके साथ ही फसल बीमा योजना, आधुनिक मंडियों का निमार्ण व मृदा हेल्थ कार्ड से भूमि का परीक्षण कराना, किसान क्रेडिट कार्ड से उपयोगिता बढाना, बायोगैस संयत्र की स्थापना, कृषि यंत्रों पर 50 से 80ः तक सब्सिडी, अटल भू-जल योजना का लाभ, बुन्देलखण्ड में खेत-तालाब योजना, लघु तथा सीमान्त किसानों के लिए मानधन योजना जैसे कई निर्णयों ने किसानों के लिए बहुत ही ऐतिहासिक कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर अर्चना मिश्रा, विधायक शरद अवस्थी, सिद्धार्थ अवस्थी, अजीत वर्मा, रामसरन वर्मा, राकेश कुमार श्रीवास्तव, अरविंद मौर्या आदि मौजूद रहे।

पीएम के जन्मदिन पर पंकी ने किया हवन-पूजन
वृद्धा आश्रम में काटा केक, वितरित किया फल

बाराबंकी। विश्व में भारत का मस्तक ऊंचा करने वाले देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71 वें जन्मदिवस पर शुक्रवार को उनके अच्छे स्वास्थ्य तथा दीर्घायु के लिए धनोखर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा पंकज गुप्ता ‘पंकी’ द्वारा पूजा अर्चना एवं यज्ञ का आयोजन किया। तत्पश्चात सफेदाबाद स्थिति मातृ पितृ सदन (वृद्धा आश्रम) में रहने वाले बुजुर्गों के साथ केक काटकर, मिठाई के साथ फलाहार वितरित कर प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस की खुशियां मनाई तथा उनकी दीर्घायु हेतु कामना की। इस अवसर पर मनोज कुरील, सुमन श्रीवास्तव, गुलजार बानो, विकास सोनी ‘भोले’, देवेंद्र वैश्य, दिनकर राय, आशीष सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!