विश्वकर्मा सम्मान योजना में एक करोड़ का बांटा गया ऋण

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से प्रदेश के समस्त जनपदों में ‘‘विश्वकर्मा दिवस‘‘ के अवसर पर ‘‘विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना‘‘ प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, एक जनपद एक उत्पाद वित्तपोषण हेतु सहायता योजना, एवं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजनान्तर्गत लाभार्थियों को सम्बोधित करने हेतु उनके दिशा-निर्देशन में टूलकिट एवं ऋण वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर भाजपा विधायक बैजनाथ रावत और सीडीओ एकता सिंह ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अन्तर्गत लगभग 100 लाभार्थियों को दर्जी, लोहार, बढ़ई, हलवाई, राजमिस्त्री एवं कुम्हार के ट्रेडों का टूलकिट वितरण कराया गया, तथा उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न स्वरोजगार परक योजनाओं यथा-एक जनपद एक उत्पाद वित्तपोषण हेतु सहायता योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के अन्तर्गत 12 लाभार्थियों को कुल 1 करोड़ 15 लाख का ऋण वितरण किया। कार्यक्रम में भाजपा विधायक बैजनाथ रावत ने केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान करते हुये लाभान्वित लाभार्थियों को स्वंय का उद्यम स्थापित करते हुये अन्य व्यक्तियों को रोजगार से जोड़ने हेतु प्रेरित किया। इस मौके पर उपायुक्त उद्योग उमेश चन्द्र, जेपी वर्मा, शिवानी सिंह, रूबी जमशेद आदि मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!