किसानों की दुश्मन है भाजपा सरकार : नरेश उत्तम पटेल
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
सपा प्रदेश अध्यक्ष ने बेनी बाबू की समाधि पर किया पुष्प अर्पित
बाराबंकी। किसानों की दुश्मन है भाजपा सरकार किसान व नौजवान सभी वर्ग दुखी है भाजपा सरकार के राज में सपा किसानों की असली हितैषी है। उक्त विचार किसान नौजवान पटेल यात्रा के क्रम में रसौली स्थित मोहन लाल वर्मा डिग्री कालेज में पूर्व कारागार मंत्री राकेश वर्मा व विधायक गौरव रावत द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने उपस्थित कार्यकर्ता में व्यक्त किये। नरेश उत्तम पटेल ने सबसे पहले पहुॅचकर स्व. बेनी बाबू की समाधि स्थल पर पहुॅचकर उनको पुष्प आर्पित कर अपनी श्रद्धाजंलि दी। पूर्व कारागार मंत्री ने अपने सम्बोधन मे कहा कि जनपद हमेशा समाजवादी का गढ़ रहा है और अपने विधानसभा चुनाव में जनपद में 6 में 6 सीटे जीतकर सपा की सरकार उत्तर प्रदेश में बनानी है। जैदपुर विधायक गौरव कुमार रावत ने अपने सम्बोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश का किसान भाजपा को अब उत्तर प्रदेश में दोबारा नहीं आने देगें। क्योंकि इनका हल अब जनता जान चुकी है। सपा अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता में स्वागत समारोह को मुख्य रूप से एमएलसी राजेश राजू, प्रीतम वर्मा, संतोष, विधायक नरेन्द्र वर्मा, अखिलेश कटियार, प्रीतम वर्मा, राम मगन रावत, पूर्व मंत्री राम ललित चौधरी, राजेश चन्द्र, विश्राम पाल समेत आदि लोग उपस्थित थे।
पटेल यात्रा का अधिवक्ता सभा ने किया स्वागत
बाराबंकी। निरंकुश भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने में अधिवक्ता वर्ग, किसान, नौजवान के साथ मिलकर संघर्ष करें। समाज को बदलने में अधिवक्ता वर्ग की महती भूमिका होती है। उक्त विचार शुक्रवार को सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने अपनी किसान, नौजवान, पटेल यात्रा के दौरान पटेल प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के पश्चात उपस्थित अधिवक्ताओं के समक्ष व्यक्त किए। श्री पटेल ने आगे कहा कि किसान नौजवान पटेल यात्रा का मकसद समाज के शोषित वंचित लोगों के को एक मंच पर लाकर सत्ता के दंभ में चूर भाजपा सरकार को हटाकर समतामूलक समाज की स्थापना करना है और मेरा मकसद है कि बाराबंकी जनपद में यह यात्रा समाज के सभी वर्गों में नए उत्साह का संचार करेगी। अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष शांति ओम के नेतृत्व में सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने वालों में मोहम्मद सबाह, हुमायूं नईम खां, भारत सिंह यादव, अनिल यादव, रामचंद्र यादव, राम मनोहर वर्मा सहित सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

