मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुलिसकर्मियों को सबक, सही समय पर सूचना दे दें तो नहीं बनेंगे खलनायक
संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स 8564852662
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस विभाग में उत्कृष्ट सेवा करने वाले कर्मियों को उत्तर प्रदेश पुलिस के मुखिया के कार्यालय सिगनेचर बिल्डिंग में सम्मानित किया। इस समारोह में सीएम योगी आदित्यनाथ ने 75 पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने के साथ ही उनको मौके पर ही बड़ा सबक भी दे दिया।उत्तर प्रदेश पुलिस उत्कृष्ट सेवा सम्मान समारोह में सीएम योगी आदित्यनाथ ने वीरता के साथ ही अन्य पदक पाने वाले अधिकारियों व कर्मियों को बधाई देने के साथ ही उनको कर्तव्य भी याद दिलाया। उन्होंने कहा कि अगर समाज का हर नागरिक अपने-अपने क्षेत्र में पूरी ईमानदारी से कर्तव्यों का निर्वहन करने जुट जाए तो लक्ष्य प्राप्ति व संकल्पों को पूरा करने में देर नहीं लगेगी।

