डिप्टी सीएम के कार्यक्रम से पहले लखीमपुर में हुआ बवाल
आशिष सिंह संवाददाता एसएम न्यूज़24टाइम्स लखनऊ उत्तर प्रदेश
लखनऊ- यूपी के लखीमपुर खीरी में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के गांव आने से पहले ही भारी बवाल हो गया। मंत्री के गांव से सात किलोमीटर पहले तिकुनिया कस्बे के बाहर प्रदर्शन कर रहे किसानों को रौंदती हुई दो कारें निकल गईं।
जैसे ही यह खबर प्रदर्शनकारियों तक पहुंची कि एक चौपहिया वाहन ने किसानों को रौंद दिया गया है और कई किसान मारे गए हैं। तभी वहां पर आंदोलनरत हजारों की संख्या में किसान भड़क गए। उन्होंने वहां मौजूद कई चौपहिया वाहनों में आग के हवाले कर दिया। सूत्रों के अनुसार इसमें चार किसानों की मौत हो गई हैं और कई घायल बताए जा रहे हैं। इनमें दो मृतक किसान बहराइच के हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए बताया जा रहा है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। मौके पर कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गयी है।
ब्रेकिंग लखनऊ
लखीमपुर में हुई घटना के विरोध में पूरे उत्तर प्रदेश में किसानों ने हल्ला बोल शुरू कर दिया है अलग-अलग जिलों में किसान संगठन सड़कों पर निकल कर प्रदर्शन शुरू कर दी हैं पीलीभीत में किसान संगठन और पुलिस के बीच झड़प हुई तो वहीं राजधानी लखनऊ में भी किसान सड़कों पर नजर आ रहे हैं लखनऊ के इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे किसान प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं किसानों का प्रदर्शन देख पुलिस प्रशासन तैनात कर दिया गया है
आशिष सिंह संवाददाता एसएम न्यूज़24टाइम्स लखनऊ उत्तर प्रदेश

