जिला पंचायत अध्यक्ष ने यात्रा को दिखायी हरी झण्डी

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। बाराबंकी की धरती साहित्यिक रूप से बहुत ही उर्वर रही है। एक तरफ सगुण उपासक तुलसीदास कालीन कवि होलराय हैं तो दूसरी तरफ उन्ही के समकालीन निर्गुण उपासक संत चतुर्भुज दास जी हैं। समाज को संशोधित एवं परिमार्जित कर दोनों का साहित्य अध्यात्म की ओर ले जाता है। उक्त विचार रविवार को पूर्वज साहित्यकार जन्म भूमि दर्शन यात्रा के तृतीय चरण का जिला पंचायत कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने व्यक्त किये। इस मौके पर भाजपा नेता पंकज गुप्ता पंकी ने कहा कि अपने इतिहास को भूलने वाला समाज भटकाव में चला जाता है। बाराबंकी के युवा साहित्यकारों द्वारा इतिहास सँजोने का काम प्रशंसनीय है। यात्रा दल कवि चतुर्भुजदास जी की जन्मस्थली रामपुर जहांगीराबाद, बलराम जियनपुरी की जन्मस्थली जीयनपुर सलेमपुर देवा, केशवराम शुक्ल की जन्मस्थली कस्बा बंकी, साहित्यकार कल्पनाथ सिंह की जन्मभूमि श्रीनगर देवा रोड, नागेष्वर दत्त पांडेय द्विजमान की जन्मस्थली सरावगी तथा करूणाशंकर बदनाम की जन्मस्थली अयोध्यानगर पर पहुँचकर नमन किया। इस मौके पर दिनेश सिंह, विशम्भर नाथ अवस्थी, आशीष आनंद, महेंद्र वत्स, डॉ. विनोद गौतम, धीरेंद्र चौधरी, राजेन्द्र त्रिपाठी, अनिल श्रीवास्तव, ओपी वर्मा आदि मौजूद रहे।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!