पुलिस ने पकड़ा मिलावटी षराब का जखीरा

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स दरयाबाद बाराबंकी:7874257456

बाराबंकी। एक अंग्रेजी शराब दुकान के सेल्समैन के कमरे से मिलावटी शराब का कारोबार पकड़ा गया है। मिलावटी शराब, होलोग्राम, रैपर व अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद की गई है। शराब की दुकान में काम करने वाले सेल्समैन को हिरासत में लिया। लेकिन बाद में मामले में तुरंत लीपापोती शुरू हो गई और पकड़ी गई शराब को दुकान से हटाकर निजी व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर ठेकेदार व दुकान को बचा लिया गया। शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक शशिकांत यादव ने आबकारी निरीक्षक वीके सिंह की टीम के साथ थाना क्षेत्र के ग्राम अगानपुर चौराहे पर अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापा मारा। टीम को यहां नकली शराब बिक्री की सूचना मिली थी। दुकान के अंदर ही रैपर व ढक्कन बड़ी संख्या में बरामद हुए। दुकान के बगल की एक दुकान में सेल्समैन ने अपना आवास बना रखा है। इसको खोलते ही यहां से पुलिस को भारी मात्रा में मिलावटी अंग्रेजी शराब, पैक करने के ढक्कन व नकली रैपर मिले। सेल्समैन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए सेल्समैन अंग्रेजी शराब में मिलावट कर ठेके पर बिक्री करते हैं। शराब की दुकान पर चार सेल्समैन काम करते हैं। बरामद माल को को कब्जे में लेकर पुलिस ने सील कर दिया है और सैंपल जांच के लिए लैब भेजे जाने की बात कही जा रही है। बरामद माल को कब्जे में लेकर टीम थाने लौट आई। और मामले में लीपापोती शुरू हो गई। आबकारी विभाग अब आवास से बरामद अवैध बनावटी शराब व उपकरण को पकड़े गए व्यक्ति को सेल्समैन ना बता कर निजी व्यक्ति बता कर दिखाया जा रहा है। और उसी व्यक्ति के खिलाफ आबकारी निरीक्षक की तहरीर पर टिकैतनगर पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया है। जबकि छापेमारी लगभग 8 बजे की गई है लेकिन दर्ज मुकदमे में छापेमारी का समय रात 12 बजे दिखाया गया है। जबकि प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दुकान से ही नकली शराब व ढक्कन बरामद हुए थे।आबकारी की सांठगांठ से रंगे हाथों पकड़े गए ठेकेदार व उसके शागिर्द फिर से बच गए। इस संबंध में जानकारी के लिए जब आबकारी निरीक्षक वीके सिंह को फोन किया गया तो उन्होंने बिना बात किए ही फोन काट दिया।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स दरयाबाद बाराबंकी:7874257456

 

 

Don`t copy text!