यूपी चुनाव 2022 : देवां में भाजपा ने लगाई ग्राम किसान चौपाल ब्लॉक प्रमुख धर्मेन्द्र यादव ने मुख्य अतिथि का किया सम्मान
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211
बाराबंकी। विधानसभा चुनाव से पूर्व भाजपा ने किसानों की नब्ज़ टटोलने का प्लान बनाया है। इसके लिए भाजपा ग्राम पंचायतों में ग्राम किसान चौपाल के आयोजन की शुरुआत कर दी है। गांव में लगने वाली इस चौपाल पर की जिम्मेदारी किसान मोर्चा के कंधों पर डाली गई है। यानी भाजपा किसान मोर्चा, तीन कृषि बिल का विरोध कर रहे किसान संगठनों की काट के लिए अब गांव में उतरेगा। इसी क्रम में शनिवार को विकास खण्ड देवां में भाजपा द्वारा एक भव्य किसान चौपाल का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि कमलावती सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तथा उनका पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत भी हुआ। किसान चौपाल में अतिथियों के रूप में क्रमशः पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, जिला महामंत्री संदीप गुप्ता, ज़िला उपाध्यक्ष रचना श्रीवास्तव, विधानसभा प्रभारी रोहित भारती, आदि ने बारी-बारी से अपने विचार व्यक्त किए और कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। तथा सभी ने किसान बिल से होने वाले लाभों के बारे में किसानों को जानकारी भी दी। जिससे किसानों एवं जनता में खुशी की लहर दौड़ गई। इस मौके पर देवां ब्लॉक प्रमुख धर्मेन्द्र सिंह यादव ने किसान चौपाल में आए हुए मुख्य अतिथि एवं सभी अतिथिगण का पुष्प देखकर स्वागत किया और समस्त किसान भाइयों को उनका कीमती समय देने के लिए आभार भी व्यक्त किया। साथ ही धर्मेन्द्र यादव ने किसानों, नौजवानों एवं माताओं और बहनों को इस योजना के विषय में जानकारी दी और किसानों को सरकार द्वारा हर लाभान्वित योजना के विषय में भी बताया। इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता समेत समस्त किसान एवं ग्रामीण भी मौजूद रहें।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

