डीएम ने जर्जर भवन का निरीक्षण कर चक मार्ग से अवैध अतिक्रमण हटवाया
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
देवा, बाराबंकी। विकासखंड देवा की ग्राम पंचायत हाजीहार मजरे मऊजानी पुर निवासी संदीप पुत्र राम ज्यावन नें चकरोड पर अतिक्रमण की शिकायत शनिवार को तहसील पर सम्पूर्ण समाधान दिवस में की थी। जिसका संज्ञान लेकर जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह नें ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और राजस्व टीम के साथ मौके का मुआयना कर अतिक्रमण को हटवाया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जर्जर पंचायत भवन, प्रधानमंत्री आवास व स्कूल तथा सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया। उन्होंने सामुदायिक शौचालय को एक हफ्ते के अंदर कार्य पूर्ण कराए जाने का आदेश दिया। गांव में ठीक ढंग से साफ सफाई ना होने के चलते सफाई कर्मी को निलंबित करने का भी आदेश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि जर्जर पंचायत भवन के स्थान पर नवीन पंचायत भवन बनाये जाने के लिए एस्टीमेट बनाये जाने के आदेश दिए। जबकि पहले से मौजूद डीडीओ व डीपीआरओ ने यह कहा था कि पंचायत भवन की मरम्मत कर के काम चलाया जाए अभी ठीक है। परंतु जब जिला अधिकारी पीडब्ल्यूडी अधिशासी अधिकारी पहुंचे तो उन्होंने क्षतिग्रस्त घोषित करते हुए नया निर्माण का आदेश किया इस मौके पर डीडीओ, पीडी, डीपीआरओ और अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

