बाराबंकी। बुढ़वल सीतापुर रेल मार्ग पर सुंधियामऊ रेलवे स्टेशन के निकट स्थित बंद की गई क्रॉसिंग 10सी को खुलवाने के लिए प्रधान संघ के जिला महामंत्री के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सांसद को उनके आवास पर मांग पत्र सौंप कर जनहित में बंद क्रॉसिंग को खुलवाए जाने की मांग की है। ज्ञात हो कि सुंधियामऊ रेलवे स्टेशन के पश्चिम स्थित 10 सी क्रॉसिंग लगभग एक वर्ष पूर्व रेल विभाग द्वारा बंद कर दी गई थी। लेकिन उस समय स्टेशन के पास दो क्रॉसिंग 8सी व 9सी खुली थी जिसके चलते शेखपुर, खदरा, कबिरापुर, बबुरिहा, गढ़वली सैदनपुर, गोपालपुर, कटुवा खुदायगंज, बरगदहा, अल्लापुर, वसिन पुरवा, मोहारी, रानी मऊ, अहमदपुर, नवीगंज, लोकई पुरवा, सुंधियामऊ, आदि गांव के ग्रामीणों का आना जाना होता था। लेकिन अब यह दोनों क्रॉसिंग बंद की जा रही हैं। इन गांवों के ग्रामीणों को आने जाने का कोई मार्ग नहीं रह गया है। आज मंगलवार को प्रधान संघ के जिला महामंत्री बृजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में ग्राम प्रधान गोपालपुर संजय कुमार प्रधान प्रतिनिधि सैदनपुर कमलेश वर्मा प्रधान मोहारी मो. हारून प्रधान गगौरा ज्ञान प्रकाश वर्मा भाजपा नेता उदित नारायण वर्मा ने क्षेत्रीय सांसद उपेंद्र सिंह रावत के आवास पर जाकर उनको एक मांग पत्र सौंप कर जनहित के मद्देनजर बुढ़वल से सीतापुर रेल मार्ग पर सुंधियामऊ रेलवे स्टेशन के निकट स्थित बंद 10सी रेल क्रॉसिंग को खुलवाए जाने की मांग की। सांसद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रेल महाप्रबंधक पूर्वात्तर रेलवे विनय त्रिपाठी से दूरभाष पर वार्ता कर क्रॉसिंग को खुलवाए जाने की बात कही है।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

