आगरा जा रहीं प्रियंका गांधी को यूपी पुलिस ने हिरासत में लिया, अजय लल्लू और पुलिस के बीच हुई करारी झड़प
आशिष सिंह संवाददाता की रिपोर्ट एसएम न्यूज़24टाइम्स लखनऊ उत्तर प्रदेश
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आगरा में कथित तौर पर पुलिस हिरासत में वाल्मीकि समाज के युवक की मौत के बाद परिजनों से मिलने जा रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को यूपी पुलिस ने हिरासत में लिया। प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने से नाराज यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और पुलिस के बीच करारी झड़प हुई है। वहीं प्रियंका के हिरासत से नाराज कांग्रेसियों ने जमकर बवाल किया और पुलिस से झड़प भी देखने को मिली।
इससे पहले युवक के परिजनों से मिलने जा रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को पुलिस ने आगरा में एक्सप्रेसवे पर रोक लिया। प्रियंका गांधी को पुलिस ने धारा 144 का हवाला देते हुए रोका है। रोके जाने पर प्रियंका की पुलिस से झड़प भी हुई। आगरा जाने से रोके जाने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि ”पुलिस की खुद स्थिति यह हो गई है कि वे कुछ कह नहीं पा रहे हैं। उनके अधिकारी भी जानते हैं कि ये ग़लत है इसके पीछे कुछ क़ानून व्यवस्था का मुद्दा नहीं है। हर जगह कहते हैं कि धारा-144 है।
गौरतलब है कि जगदीशपुरा थाने के मालखाने से 25 लाख रुपये चोरी के शक में पुलिस ने सफाई कर्मचारी अरुण को हिरासत में लिया था। आरोप है कि अरुण कुमार नाम के सफाईकर्मी की पुलिस हिरासत में पिटाई से मौत हुई है।
आशिष सिंह संवाददाता की रिपोर्ट एसएम न्यूज़24टाइम्स लखनऊ उत्तर प्रदेश

