हज़रत बड़े मखदूम साहब का 521 वां सालाना उर्स 21 अक्टूबर से शुरू

एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714

उर्स के समय शांति बनी रहे इसकी भी सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गाई हैं

सीतापुर -स्थानीय दरगाह आलिया सादिया हज़रत बड़े मखदूम साहब में तीन दिवसीय 521 वां सालाना उर्स कल दिनांक 21 अक्टूबर से प्रारम्भ हो रहा है जिसका समापन 23 अक्टूबर की रात में  मखदूम शेख अबू मोहम्मद साहब के क़ुल शरीफ के बाद  हो जाएगा! दरगाह आलिया के सज्जादानशीन नजमुल हसन शोएब मियां ने बताया कि 21 अक्टूबर को सांय 4:40 बजे दरगाह के लंगर खाने में तथा मग़रिब के बाद 6 बजे सज्जाद मियां के घर पर फातेहा ख्वाजा क़ुतुब साहब होगा इसके बाद रात में महफिले समा क़व्वाली होंगी!

22 अक्टूबर को प्रातः क़ुरआन ख़्वानी 9:30बजे फातेहा उसके बाद ग़ुस्ल मज़ार मुबारक होगा तत्पश्चात क़व्वाली शुरू होंगी तथा ज़ोहर के समय क़ुल शरीफ होगा, तथा 2 बजे के बाद पूर्व सज्जादानशीन शाह सज्जाद मियां का फातेहा व महफिले समा होगी इसी रात दरगाह छोटे मखदूम साहब की दरगाह से गागर उठ कर दरगाह शरीफ़ पहुंचेगा उसके बाद क़व्वाली होंगी तथा 23 अक्टूबर को प्रातः क़ुरआन ख़्वानी होगी तथा दोपहर से क़व्वाली शुरू होंगी इसके बाद मग़रिब की नमाज़ से पूर्व सांय 5:00 बजे मखदूम साहब का 521 वां क़ुल शरीफ होगा, इसी रात बड़े मखदूम साहब के भाई मखदूम शेख अबू मोहम्मद साहब का जुलूसे गागर उठेगा तथा क़व्वली व तुरंत क़ुल शरीफ हो जाएगा इसके साथ ही तीन दिवसीय 521वें उर्स का समापन हो जाएगा!

दरगाह कमेटी के सेक्रेटरी जावेद मुस्तफ़ा खान टीटू खान ने कहा कि उर्स की सभी तैयारियाँ पूरी हो चुकी है, कोविड 19 के गाइड लाइन का पालन करते हुए ही उर्स में शिरकत करने का मौक़ा मिलेगा तथा बाहर  अर्थात दूसरे जनपदों,प्रांतों से आने वाले श्रद्धालुओं से इस बार उर्स में न आने का अनुरोध किया गया है!दरगाह कमेटी के अध्यक्ष सैय्यद मोहम्मद आमिर रिज़वी, व सेक्रेटरी जावेद मुस्तफ़ा टीटू खान ने एक संयुक्त बयान में बताया कि उर्स के समय शांति बनी रहे इसकी भी सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गाई हैं शांति ब्यवस्था अच्छी बनी रहे इसके  लिए एक वर्किग कमेटी भी बनाई गई है!!

एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714

Don`t copy text!