अमरीका और पाकिस्तान के बीच संबंधों में खाई बढ़ी, अधिकारी ने किया स्वीकार, बहाली के लिए वार्ता जारी

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मुईद यूसूफ़ का कहना है कि अमरीका और पाकिस्तान परस्पर संबंधों पर छाए हुए अविश्वास को दूर करने के लिए सकारात्मक वार्ता कर रहे हैं। दो दिन पहले अमरीकी अंडर डिफ़ेंस सेक्रटरी फ़ार पालिसी कोलिन काहिल ने सीनेट पैनल को बताया था कि पाकिस्तान, अफ़ग़ान धरती को न केवल अपने बल्कि दूसरे देशों के ख़िलाफ़ भी आतंकवाद, विदेशी हमलों के लिए सुरक्षित ठिकाने के रूप में नहीं देखना चाहता।

उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने हमें अपनी हवाई सीमा तक पहुंच दे रखी है और हम यह पहुंच खुली रखने के लिए उनसे वार्ता कर रहे हैं। वाइस आफ़ अमरीका रेडियो से बात करते हुए मुईद यूसुफ़ ने इस बात पर सहमति नहीं जताई कि अमरीका और पाकिस्तान टकराव के रास्ते पर हैं और यहां से उनके संबंध और भी ख़राब हो सकते हैं। अमरीका की उप विदेशमंत्री वेन्डी शरमन के हालिया पाकिस्तान दौरे का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि कुछ अविश्वास है जिस पर दोनों पक्षों को नियंत्रण पाना है और हम ऐसा करने का प्रयास कर रहे हैं, यही कारण है कि वेन्डी शरमन पाकिस्तान आई थीं।
पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने बताया कि दोनों देश संबंधित अंदाज़ से आगे बढ़ रहे हैं और कोई बड़ा संकट नहीं है। उन्होंने कुछ पूर्व अमरीकियों के इस दावे का भी खंडन कर दिया कि काबुल में तालेबान की जीत ने एक बार फिर पाकिस्तान के परमाणु हथियारों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उनका कहना था कि ईश्वर की कृपा से पाकिस्तान के परमाणु हथियार हमेशा से सुरक्षित रहे हैं और हमेशा रहेंगे जबकि कोई इस पर नींद उड़ाना चाहता है तो यह उसकी मर्ज़ी है।

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

 

Don`t copy text!