त्रिपुरा में मुस्लिम समुदाय पर.किये जा रहे हमलों को रोकने,गुलजार अंसारी की अगुवाई में राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
मसौली बाराबंकी। त्रिपुरा में मुस्लिम समुदाय पर किये जा रहे हमलों को रोकने और दोषियों को सजा देने के संदर्भ में शनिवार को अल्पसंख्यक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो0 गुलजार अंसारी की अगुवाई में महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा गया।

जिलाध्यक्ष मो0 गुलजार अंसारी ने ज्ञापन में बताया की पिछले कई दिनों से त्रिपुरा में मुस्लिम समुदाय के लोगों, मस्जिदों और मजारों पर राज्य की भाजपा सरकार का संरक्षण प्राप्त आतंकी संगठनों द्वारा हमले किये जा रहे हैं। कई मस्जिदों में आगजनी की घटनाएं भी हुई हैं। राज्य की भाजपा सरकार और पुलिस का रवैया हिंसा को प्रश्रय देने वाला रहा है। जिसके कारण पूरे प्रदेश में भय और अराजकता का माहौल बना हुआ है।
जिलाध्यक्ष ने मांग की त्रिपुरा सरकार को निर्देशित करें कि वह अपनी संवैधानिक ज़िम्मेदारी का निर्वहन करते हुए हिंसा करने वाले संगठनों और लोगों के खिलाफ़ क़ानूनी कार्यवाई करे। हिंसा के दौरान अपनी ज़िम्मेदारियों को न निभाने, हिंसा को उकसाने व मूक दर्शक बने रहने वाले प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनकी आपराधिक संलिप्तता की विभागीय जाँच कराई जाए। सरकार पीड़ित मुसलमानों को हुए आर्थिक नुकसानों की क्षतिपूर्ति करे। आगजनी की शिकार मस्जिदों और मजारों का सरकार पुनर्निर्माण कराए। सोशल मिडिया पर मुसलमानों के खिलाफ़ नफ़रत भरे संदेश प्रसारित करने वाले संगठनों और व्यक्तियों के खिलाफ़ क़ानूनी कार्यवाई सुनिश्चित किया जाए।
इस मौके पर कांग्रेस अल्पसंख्यक ज़िला प्रवक्ता हस्सान वासिफ, कांग्रेस अल्पसंख्यक ज़िला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अबदाल अहमद,कांग्रेस अल्पसंख्यक विधानसभा प्रभारी ज़ैदपुर वली मोहम्मद,कांग्रेस अल्पसंख्यक नगर अध्यक्ष ज़ैदपुर मोहम्मद आलम,कांग्रेस अल्पसंख्यक नगर उपाध्यक्ष ज़ैदपुर फिरदौस आलम,गुलजार मेहंदी,मोहम्मद रईस,फरीदा व अन्य कांग्रेस जन मौजूद रहे।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

