सरदार पटेल अखण्ड भारत के निर्माता थे: नंद कुमार

अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

कुर्मी स्वाभिमान महासंघ बाराबंकी द्वारा भव्य तरीके से मनाई सरदार पटेल जयंती।

बाराबंकी।  सरदार पटेल जी साधारण मनुष्यों में  नही थे वो महामानव थे। जिन्होंने 565 विरासत तोड़कर अखंड भारत  का निर्माण किया, फिर भी उनकी मेहनत के अनुसार उनको फल नही दिया गया । जिसकी पीड़ा हमेशा कुर्मी समाज को रहेगी।  उक्त विचार नंद कुमार जिला विधिक प्राधिकरण के सचिव एवं सिविल जज सीनियर डिवीजन बाराबंकी ने पटेल जयंती के अवसर पर व्यक्त किए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सरदार पटेल जयंती लखपेड़ाबाग बाराबंकी में राष्ट्रीय संयोजक सुशील कटियार  के नेतृत्व में  बोलते हुए समाज को संदेश दिया किसी भी ऐसी पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव  में वोट नही देना है जो कुर्मी समाज को जनसंख्या के आधार पर प्रतिनिधत्व नही देगा तथा उपमुख्यमंत्री नही बनाता है। वोट किसे देना है चुनाव से कुछ दिन पूर्व महासंघ द्वारा घोषणा की जाएगी। प्रंतीय संयोजक अधिवक्ता नरेंद्र वर्मा ने समाज को संदेश दिया कि अब अन्य बिरादरी की भांति  जागरूक होने की आवश्यकता है। जब तक समाज एकजुट नही होगा तब तक मुख्यमंत्री नही बनाया जा सकता है वही 3 प्रतिशत वाले मुख्यमंत्री बन जाते हैं लेकिन 12 प्रतिशत वाले कुर्मी समाज मारा मारा फिर रहा है ।
आयोजन में  जिला विधिक प्राधिकरण के सचिव प्रभारी एवं सिविल जज सीनियर डिवीजन बाराबंकी नंद कुमार ने कहा कि सरदार पटेल जी साधारण मनुष्यों में  नही थे वो महामानव थे। जिन्होंने 565 विरासत तोड़कर अखंड भारत  का निर्माण किया ।फिर भी उनकी मेहनत के अनुसार उनको फल नही दिया गया ।जिसकी पीड़ा हमेशा समाज को रहेगी।
इस अवसर पर महासंघ के पदाधिकारियों व विशिष्ट अतिथियों को प्रतीक चिन्ह व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम में हजारों की संख्या मे लोगों ने महासंघ के निर्देश का अनुशरण करने का संकल्प लिया।

अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

Don`t copy text!