प्रदेश में विकास का पहिया ठप : सुरेष यादव
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270
जनसम्पर्क में बोले सदर विधायक
बाराबंकी। देश और प्रदेश की डबल इंजन सरकार की गलत और जनविरोधी नीतियों के चलते देश और राज्य दोनो कंगाल हो चुके है, डबल इंजन सरकार आर्थिक मोर्चे पर पूरी तरह से फेल हो चुकी है केवल झूठी घोषणाओं से लोगो को गुमराह किया जा रहा है। उक्त कथन विकास खंड बंकी की ग्राम सरथरा में संपर्क और संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीणों से जनसंवाद के दौरान सदर विधायक सुरेष यादव ने कही। विधायक श्री यादव ने आगे कहा कि जब से प्रदेश में योगी सरकार बनी है तब से प्रदेश में विकास का पहिया ठप हो गया है साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में योगी सरकार ने सिर्फ और सिर्फ कागजी योजनाओं को मंचो से प्रचार प्रसार करके जनता को ठगने का काम किया है आज प्रदेश में अराजकता का माहौल है सरकार अपराधियों के आगे नतमस्तक है प्रदेश का विकास मुफ्त 5 किलो गेहूं और 5 किलो चावल तक सीमित कर दिया गया है जिसके एवज में पेट्रोल और डीजल,रसोई गैस की कीमतें आसमान छू रही है। इस अवसर पर मुख्य रूप से राम कुंवारे रावत, रामजी शर्मा, राजू चौहान, शरीफ कुरैशी प्रधान, सरोज यादव प्रधान, मो आफाक, मो आलम, यूसुफ अब्दुल्ला समेत सैकड़ों ग्रामीण जन मौजूद रहे।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270

