षिक्षिका ने बच्चों संग मनायी पिता की पुण्यतिथि
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। विकास खण्ड देवा शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सरैया पर कार्यरत सहायक अध्यापिका ज्योति गुप्ता ने अपने स्वर्गीय पिता व समाजसेवी मार्कंडेय प्रसाद की पुण्यतिथि स्कूल के बच्चों के साथ मनाई। विदित हो कि सहायक अध्यापिका ज्योति गुप्ता ने अपने पिता व समाजसेवी स्वर्गीय मार्कंडेय पसाद की पुण्यतिथि पर सोमवार को स्कूल के समस्त बच्चों को स्टेशनरी के साथ बच्चों को ऊनी टोपी मोजे, बिस्किट व टॉफी वितरित कर वा फोटो पर फूल माला अर्पित कर मनाई गई टोपी व मोजे पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। ज्योति गुप्ता ने कहा कि बच्चों के जन्मदिन और पिता की स्मृति दिवस पर सभी लोग याद में एक एक पौधा अवश्य लगाएं जिससे यादें सलामत रहे। इस मौके पर एसएमसी अध्यक्ष रंजीत कुमार यादव, ग्राम प्रधान नन्हे लाल, प्रधानाध्यापिका अंजना मिश्रा, सहायक अध्यापक ज्योति गुप्ता, पूजा श्रीवास्तव, अनुपम सिंह अनुपमा पांडे, परवीन तथा समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

