सड़क हादसे में जीजा की मौत, साला गम्भीर

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ मोहम्मद वसीम कुरेशी की रिपोर्ट दरयाबाद बाराबंकी:7874257456

बड्डूपुर, बाराबंकी। सोमवार को बड्डूपुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार जीजा व साले को ऑटो ने टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत व दूसरा गम्भीर रुप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम हरीनारायणपुर मजरे गोडै़चा निवासी अजय पुत्र खुनखुनी उम्र करीब 22 वर्ष अपने जीजा सुशील पुत्र सुरेंद्र कुमार उम्र करीब 25 वर्ष निवासी गोधौरा थाना महमूदाबाद जनपद सीतापुर के साथ बाइक से अपने गांव हरीनारायणपुर जा रहे थे। तभी कस्बा बड्डूपुर में बाइक की गति तेज होने के कारण खड़े ऑटो में जा भिड़े जिससे जीजा सुशील की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को निजी वाहन से इलाज के लिए अस्पताल भिजवा दिया।

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ मोहम्मद वसीम कुरेशी की रिपोर्ट दरयाबाद बाराबंकी:7874257456

 

 

Don`t copy text!