दबंगो ने किया धारदार हथियार से हमला मुकदमा दर्ज, थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र की घटना
रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी। थाना मोहम्मदपुर अन्तर्गत दबंगो ने पुरानी रंजिष को लेकर ग्राम प्रधान के दो पुत्रों और उसके चाचा पर धारदार हथियारों व लाठी डण्डे से हमला करके गम्भीर रुप से घायल कर दिया। इतना ही नही इन दबंगो ने प्रधान प्रतिनिधि की गाड़ी में भी जमकर तोड़फोड़ की। पुलिस ने प्रधान प्रतिनिधि की तहरीर पर धारा 323, 506, 341, 308 व 34 के तहत मुकदमा दर्ज करके कार्यवाही षुरु कर दी है। उक्त घटना के बाद से गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के ग्राम एण्डौरा के प्रधान विमला देवी के पुत्र छोटू सिंह अपने बड़े भाई पवन सिंह व अपने चाचा हरीषचन्द्र सिंह को साथ में लेकर गांव में हो रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता परखने गये हुए थे। इसी बीच गांव के ही दबंग राजू उर्फ राजेष पुत्र बैजंती लाल व अपने भाई प्रवेष कुमार व अन्य सहयोगियों के साथ में छोटू सिंह का रास्ता रोका और यह कहने लगा कि मेरे खेत में तुमने सम्पर्क मार्ग क्यों बना दिया है। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई और उसके बाद राजू और उनके अन्य सहयोगियों ने धारदार हथियारों और लाठी डण्डो से हमला करके छोटू सिंह, उसके बड़े भाई पवन सिंह और उसके चाचा हरीषचन्द्र को गम्भीर रुप से घायल कर दिया। हमले के दौरान हरीषचन्द्र मौके पर बेहोष हो गये जबकि छोटू अपने बड़े भाई के साथ किसी तरह से अपनी जान बचाकर वहां से भागे। षोर मचाने पर जब काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो सभी हमलावर वहां से फरार हो गये। बेहोषी की हालत में हरीषचन्द्र को लेकर घायल छोटू सिंह थाना मोहम्मदपुरखाला पहुंचे और मुकदमा दर्ज कराया। घटना के सम्बन्ध में थाना प्रभारी मोहम्मदपुरखाला का कहना है कि घटना का मुकदमा दर्ज किया गया है जल्द ही नामजद आरोपियां की गिरफ्तारी की जायेगी।
रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

