गरीब से झूठ बोलकर उनको धोखा देना है भाजपा की प्राथमिकता : चौधरी उबैद
रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
कुर्सी विधानसभा क्षेत्र में जारी रहा सघन जनसंपर्क
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में चुनाव जितना नजदीक आता जा रहा है राजनीतिक पार्टियां उसी तरीके से अपनी चुनावी बिसात बिछाती जा रही हैं। इसी चुनावी समर में समाजवादी पार्टी ने अपनी राजनैतिक फील्डिंग को कुछ इस कदर सजाना शुरू किया है, जो दिखने में बेशक बहुत मारक न लगे लेकिन अंदरूनी तौर पर वह एक बड़ा चक्रव्यूह साबित हो सकती है। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों और उनके समर्थकों का जोर इस समय सघन जनसंपर्क पर है। पार्टी के नेताओं का कहना है कि वह इसी चक्रव्यूह में फंसा कर भाजपा को सत्ता से बाहर कर देंगे। इसी क्रम में कुर्सी विधानसभा क्षेत्र से दशकों से समाजवादी पार्टी का दामन थामे हुए सपा के कद्दावर नेता व कुर्सी विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के सम्भावित प्रत्याशी चौधरी उबैद अहमद भी विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने में व समाजवादियों की पुनः सरकार बनाने में कोई कसर छोड़ना नहीं चाह रहे हैं। ज़मीनी नेता चौधरी उबैद अहमद के सरल व निष्पक्ष व्यक्तित्व को देख लोग दिन पा दिन उनसे जुड़ रहे हैं तथा चौधरी उबैद के नेतृत्व में सपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। कुर्सी विधानसभा क्षेत्र से सपा के संभावित प्रत्याशी व टिकट के प्रबल दावेदार चौधरी उबैद अहमद ने आज विधानसभा क्षेत्र कुर्सी के ब्लॉक फतेहपुर के दर्जनों गांवों में जाकर लोगों से जनसम्पर्क किया तथा नई हवा, नई सपा के नारे के साथ भव्य रैली निकालकर लोगों को समाजवादी पार्टी की नीतियों और विकास के बारे में जानकारी भी दी। जनसम्पर्क के दौरान चौधरी उबैद ने सपा के लिए वोट मांगे तथा आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की अपील भी की। इस मौके पर बात करने पर चौधरी उबैद ने कहा कि टिकट चाहे किसी को भी मिले पर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर हम केवल हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को ही देखना चाहते हैं। और आगामी विधानसभा चुनाव का हमारा प्रथम प्रयास नई हवा, नई सपा के नारे के साथ अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना होगा। इसके बाद उन्होंने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की प्राथमिकता हमारे गरीब भाइयों की जेंब काटना, गरीब के परिवार की मूलभत सुविधाएं छीन लेना है। इसलिए अब बदलाव लाने का वक़्त आ गया है और इस बदलाव की शुरुआत मेरे विधानसभा क्षेत्र कुर्सी से होगी। आज हमारी उत्तर प्रदेश की जनता इन सामन्तवादियों के धोखों को समझ चुकी है। और पूरे प्रदेश ने आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को लाने का मन बना लिया है। इस मौके पर क्षेत्र के सभी प्रधान व बी.डी.सी. सहित बब्बी खान, मो. जावेद, शिवम सिंह, हरि प्रसाद, मनोहर लाल, रमेश गुप्ता, सुरेश, माखनलाल, अवनीश, सुरेश, श्याम सुंदर, नसीमा, संतोष, सहित सैकड़ों महिलाएं व ग्रामीण भी मौजूद रहें।
रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

