12 से 14 नवम्बर तक होगा इंडोर फील्ड आर्चरी प्रतियोगिता

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। आगामी 12 से 14 नवम्बर तक ग्राम्यांचल डिग्री कालेज हैदरगढ़ में 11 वी नेशनल इंडोर फील्ड आर्चरी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिसमें देशभर से 800 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे मंगलवार को षहर के दषहराबाग में स्थित एक लॉन में प्रेस वार्ता एवं पोस्टर विमोचन का आयोजन किया गया। इस मौके पर पत्रकारों से रुबरु होते हुए फील्ड आर्चरी एसोसिएशन इंडिया के जनरल सेक्रेटेरी सुभाष चंद्र नायर ने तीरंदाजी खेल से उसके बारे में पत्रकारों से विस्तार में बात की तथा इस प्राचीनतम खेल के विषय में बताया कि तीरंदाज़ी कि यह विधा भिन्न भिन्न धनुषों द्वारा खेली जाति है। इस इंडोर नैशनल में 4 प्रकार के धनुषों का प्रयोग किया जा रहा है जिसमें वुडेन, रीकर्व, काम्पाउंड एवं बेर बो सम्मिलित है। फ़ील्ड आर्चरी असोसीएशन इंडिया की जोईंट सेक्रेटेरी रितिका नायर ने बताया कि उत्तर प्रदेश दूसरी बार इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेज़बानी कर रहा है इसके पहले वर्ष 2020 में आगरा में एक सफलतम आयोजन किया था। इंडोर फ़ील्ड आर्चरी असोसीएशन आफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सिद्धार्थ अवस्थी ने बताया कि आज भारत के ग्रामीण क्षेत्र में एक से एक प्रतिभावान खिलाडी मौजूद है जिन्हें इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी पहचान बनाने का सुअवसर मिलता है। इंडोर फ़ील्ड आर्चरी असोसीएशन आफ उत्तर प्रदेश की जनरल सेक्रेटेरी निधि जैन ने बताया कि महाराष्ट्र, पंजाब, गुजरात, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, हरियाना, उत्तराखंड, तमिलनाडु, केरला, छत्तीसगढ़, बिहार, उडिस्सा, चण्डीगढ़, जम्मू कश्मीर एवं उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी शिरकत करेंगे। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में आनन्देष्वर पांडेय (जनरल सेक्रेटेरी उत्तर प्रदेश ओलम्पिक असोसीएशन एवं ट्रेज़रर इंडीयन ओलम्पिक असोसीएशन) कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस मौके पर राजीव सोई, अमित अग्रवाल ‘ग्वला’, सुधा सिंह, महेंद्र सिंह, आयुष, प्रखर, दिव्यांश जैन, वज़्ज़ीहदीन, अनिमेष आदि लोग मौजूद थे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!