सीडीओ की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न, दिये निर्देष

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

बाराबंकी। डीआरडीए गांधी सभागार स्थित कलेक्ट्रेट में मुख्य विकास अधिकारीएकता सिंह की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, सांसद निधि, मनरेगा कन्वर्जेंस, मनरेगा के क्रियान्वयन की समीक्षा, प्रधानमंत्री जल बचाव के अन्तर्गत, तालाब निर्माण की प्रगति, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत महिला समूह गठन की प्रगति की गहन समीक्षा बैठक की गयी। बैठक के दौरान निर्देशित किया गया कि समयान्तर्गत प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के कार्य, सांसद निधि, मनरेगा कन्वर्जेंस, मनरेगा के क्रियान्वयन की समीक्षा तथा प्रधानमंत्री जल बचाव के अन्तर्गत, तालाब निर्माण की प्रगति के कार्य को पूरा किया जाये। किसी भी स्तर पर रूचि न लेने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। बैठक के दौरान परियोजना निदेशक, खण्ड विकास अधिकारीगण सहित सम्बन्धित समस्त विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

 

 

 

Don`t copy text!