गोपाष्टमी के अवसर पर गुरुवार को गौ आश्रय केन्द्रों  पर गोपाष्टमी कार्यक्रम मनाया गया।

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

मसौली बाराबंकी। कार्तिक शुक्ल अष्टमी के अवसर पर गुरुवार को गोपाष्टमी पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। ग्राम पंचायत करपिया एव प्यारेपुर सरैंया स्थित गौशाला में पशुपालन विभाग द्वारा गौ माता का श्रंगार पूजा अर्चना की गयी तथा लोगों ने गौ माता को लड्डू एव हरा चारा खिला कर प्रसाद का वितरण किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार गोपाष्टमी के अवसर पर गुरुवार को गौ आश्रय केन्द्रों  पर गोपाष्टमी कार्यक्रम मनाया गया। ग्राम पंचायत करपिया स्थित गौ आश्रय स्थल में ग्राम प्रधान विनोद कुमार वर्मा, पंचायत सचिव मो0 आकिब जमाल पशुपालन विभाग के डॉ0 सईद अहमद खान, डॉ0 राहुल कुमार वर्मा, एव ग्राम पंचायत प्यारेपुर सरैंया स्थित गौ आश्रय स्थल में डॉ0 राजेश कुमार वर्मा द्वारा गौ आश्रय केंद्र पर मौजूद गायों को माला पहनाकर एव लड्डू खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया और पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की।
इस मौके पर गौ आश्रय स्थल की रखवाली करने वाले होले प्रसाद एव विकास कुमार को इनाम देकर मनोबल बढ़ाया।

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

 

Don`t copy text!