महिलाओं के सम्मान व उनके हक के लिए हमेशा संघर्ष करती रहूंगी,श्रेया वर्मा

बाराबंकी  महिलाओं के सम्मान व उनके हक के लिए हमेशा संघर्ष करती रहूंगी – श्रेया वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समाजवादी महिला सभा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रेया वर्मा का हैदरगढ़ के कैसरगंज चौराहा पर जिला पंचायत सदस्य सोनी यादव द्वारा भव्य स्वागत हुआ।

स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए श्रेया वर्मा ने कहा कि आज वर्तमान सरकार की गलत नीतियों की वजह से महिलाओं को घर गृहस्ती चलाना मुश्किल हुआ है, आज महंगाई आसमान छू रही है, किसान बेहाल हो गया है, आज किसानों को कृषि करने के लिए आवश्यक खाद नहीं मिल पा रही हैं, किसान खाद के लिए लाइन में लग जाता है शाम को छुट्टा जानवरों से अपने खेत बचाता है। समाजवादी सरकार ने गरीबों, किसानों, नौजवानों के लिए कार्य किया है विधवा पेंशन, लैपटॉप वितरण, 1090,102 से गरीबों की उन्नति का रास्ता दिखाते थे जो भाजपा की सरकार ने बंद कर दिया। भाजपा महिलाओं से झूठे वादे करके वोट लिया था आज वही महिलाएं 2022 में उसे अपने मत का प्रयोग कर भाजपा को सत्ता से बेदखल करेंगी। जब सपा सरकार बनेगी 2022 में पुनः विकास की गंगा बहेगी और महिलाओं को उचित सम्मान मिलेगा। आज मैं श्रेया वर्मा अपने दादा श्री स्मृति शेष बेनी बाबू व अपने पिता राकेश वर्मा के बताए रास्ते पर चलकर समाज की सेवा करूंगी।
पूर्व सांसद रामसागर रावत जी ने कहा कि मैं अपने पौत्री को सबसे पहले उसकी नेक नियत सही सोच महिलाओं के लिए संघर्ष कर रही है बाबूजी का साथ मेरा जीवन भर रहा आपके अच्छे संस्कार समाज को युवा पीढ़ी को दिशा देने का काम करेंगे। पूर्व मंत्री रामलाल अकेला ने कहा कि यह जमीन देवा महादेवा की है बेनी बाबू व राम सागर रावत की है यहां अब जनता जागरूक है यहां की जनता अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री 2022 में बनाएगी। स्वागत समारोह में मुख्य रूप से सदस्य विधान परिषद राजेश यादव राजू ,पूर्व विधायक मगन रावत ,परशुराम यादव, वेद बाजपेई, कृष्ण रावत, उर्मिला रावत, सोनी यादव, पंकज यादव, सरोज मौर्या, प्रणय बाजपेई, राजन शुक्ला आदि मुख्य रूप से सम्मिलित रहे।

Don`t copy text!