सीएससी केंद्रों के माध्यम से प्रधानमंत्री फसल बीमा की सुविधा शुरू …………..
अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स अन्न दाता किसानों के सुविधा के लिए सीएससी केंद्रों के माध्यम से प्रधानमंत्री फसल बीमा की सुविधा शुरू कर दी गयी है जिसकी अंतिम तिथि 31दिसम्बर है जहाँ पर कोई भी किसान अपनी फसल का बीमा करा सकता है अभी तक केवल गैर लोनी किसानों का बीमा सीएससी से होता था और लोनी किसानों का बीमा बैंको के माध्यम से होता था लेकिन अब किसान बैंक से प्रमाण पत्र ले कर किसी भी केंद्र से अपनी फसल का बीमा आसानी से करा सकते है जिसके लिए उनको बैंको के चक्कर काटने से भी निजात मिलेगा कोई भी किसान अपने गांव में खुले भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा संचालित सीएससी कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से अपनी फसल का बीमा करा कर योजना का लाभ ले सकते है
क्या है फसल बीमा
प्राकृतिक आपदा,कीट या बीमारी के कारण किसी भी अधिसूचित फसल के बर्बाद होने की स्थिति में किसानों को बीमा का लाभ और वित्तीय समर्थन देने के लिए प्रधानमंत्री फसल योजना की शुरुवात की गई थी फसल का नुकसान होने की घटना के 7 दिन के भीतर राज्य सरकार द्वारा इस प्रावधान के लिए घोषणा करनी होती है जब कि 15 दिन के भीतर बीमित छेत्र में बीमा कंपनी व राज्य सरकार की संयुक्त कमेटी प्रभावित किसानो की फसल का निर्धारण करती है इसके बाद मुआवजा की घोषणा होती है
बारिश के चलते किसानों को हो चुका है काफी नुकसान
इस बार धान के सीजन में हुई भीषण वर्षा से जिले के हजारों किसानों की खेत में लगी धान की फसल बर्बाद हो गई जिससे किसानों को काफी नुकसान नुकसान हुआ है जिले के किसानों को चाहिए की उनको अपनी फसल का बीमा कराएं ताकि होने वाली आपदा उनको परेशान ना होना पड़े जिले बारिश से धान के साथ-साथ केला आज की फसलों को काफी नुकसान हुआ था खेत में लगी फसल पूरी तरह नष्ट हो गई थी
क्या लगेंगे पेपर
किसी भी किसान को फसल बीमा करने के लिए निकट के सीएससी केंद्र पर जा कर अपना आधार कार्ड, बैंक खाते की जानकारी,खसरा-खेतौनी,फसल बोने का स्वप्रमाणित घोषणा पत्र ,मोबाइल नंबर और फसल संबंधी जानकारी दर्ज कर बीमा करा सकते है
कैसे मिलेगा योजना का लाभ
फसल बीमा योजना के तहत पंजीकृत किसानों को ओलावृष्टि,प्राकृतिक आपदा ,जल भराव,प्राकृतिक आगजनी जैसी घटना होने पर कृषि विभाग और बीमा कंपनी के द्वारा संयुक्त सर्वे होने के बाद बीमा कंपनी द्वारा भुगतान किया जाता है
किसान को बीमा करने के बाद उसका एक प्रिंट दिया जायेगा जिसमे कितनी राशि उसको देनी है यह लिखा रहता है किसान को फसल और रकबे के अनुसार प्रीमियम घटता और बढ़ता है
उसके अतरिक्त किसी को अलग से कोई चार्ज नही देना होता है फसल बीमा के लिये कोई भी किसान सीएससी केंद्र ,कृषि विभाग,बैंक या नामित बीमा कंपनी के प्रतिनिधि से संपर्क कर अपना बीमा करवा सकते है जिला प्रबंधक रवि वर्मा ने बताया कि किसान सभी सीएससी केंद्रों से अपनी फसल का बीमा करा सकते है जिसके लिए उन्हें कोई अतिरिक्त चार्ज नही देना होता है
अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

