ग्राम प्रधान ने बेसहारा ग्रामीणों को कम्बल बाटे

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

त्रिलोकपुर, बाराबंकी। कड़ाके की ठण्ड से बचने के लिये जिला प्रसशन द्वारा गरीबो हर संभव मदद कर रही है तो वही समाजिक संगठन से लेकर ग्राम प्रधान भी ठण्ड से बचने के लिये कंबल वितरण किया गया है समाजिक संगठनों ने गर्म कपड़े वितरण किये। कड़के की ठण्ड से जूझ रहे गांव के गरीब लोगों को ग्राम प्रधान ने कम्बल और गर्म कपड़े देकर मदद की है। ब्लाक मसौली के हेतमपुर प्रधान राजेन्द्र वर्मा ने पंचायत सचिव के साथ मिलकर 51 गरीब ग्रामीणों को कम्बल वितरण किया। इससे पूर्व 10 लोगो को भी कम्बल दिए गए थे। इस मौके पर प्रधान ने कहा कि सरकार को चाहिए कि ठंड से पूर्व गांव के बेसहारा गरीब असहाय लोगो को चिन्हित करके उन्हें समय से पहले वितरण किया जाए ताकि ठंड से कोई हताहत न हो। इस मौके पर वृजेश यादव समेत कई लोग मौजूद थे।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

Don`t copy text!