बाराबंकी। नवागत तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक अरविन्द चतुर्वेदी के आदेश पर जिले की पुलिस ने अपराधियों पर लगाम कसने के लिये गिरफ्तारी अभियान चलाया जा रहा है। वहीं देवा पुलिस ने एक जिला बदर अपराधी को धर दबोचा। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई थानाध्यक्ष ने बताया की आज मुखबिर सूचना पर आज सुबह 10.30 बजे एचपी पेट्रोल पम्प कस्बा विशुनपुर थाना देवा से गुण्डा अधिनियम का जिला बदर अपराधी चांद बाबू उर्फ अल्ताफ पुत्र मो0 सफीक खान निवासी विशुनपुर थाना देवा जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना देवा मे मु0अ0सं0-25/2020 धारा 10 उ0प्र0 गुण्डा नियन्त्रण अधिनियम पंजीकृत किया गया। जिलाधिकारी द्वारा वाद संख्या-395/2019 धारा 3/4 उ0प्र0 गुण्डा नियत्रंण अधिनियम में 31.10.2 019 को अभियुक्त चांद बाबू को जिला बदर किया गया था।
मामुन अंसारी संवाददाता बाराबंकी

