लोहिया के सपने को प्रधानमंत्री मोदी कर रहे हैं पूरा: छोटेलाल यादव
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
सपा के पूर्व मंत्री छोटेलाल यादव कुनबे के साथ भाजपा में षामिल बोले: सपा को जनविरोधी
बाराबंकी। शुक्रवार को पूर्व सपा विधायक एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रहे छोटेलाल यादव ने शुक्रवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश जॉइनिंग कमेटी के प्रदेश संयोजक लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। बाराबंकी पहुँचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सफेदाबाद एवं पटेल चौराहे पर छोटेलाल यादव का भव्य स्वागत किया। भाजपा प्रत्याशी डॉ रामकुमारी मौर्य के आवास पर पत्रकारों से मुखातिब छोटेलाल यादव ने कहा कि 2012 के बाद से सपा अब मुलायम सिंह वाली सपा नहीं रह गयी।सपा अब जनविरोधी हो गयी है। काफी समय से मैं सपा में घुटन महसूस कर रहा था। बताया कि आत्मसम्मान की रक्षा के लिए बिना किसी शर्त के उन्होंने भाजपा जॉइन की है। उन्होंने कहा कि लोहिया के सपनों को प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा पूरी कर रही है। गरीबों को निशुल्क राशन, आवास, शौचालय, सिलिंडर, मुफ्त बिजली कनेकशन, किसान सम्मान निधि जैसी बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराकर मोदी गरीबी और अमीरी का अंतर कम करने में जुटे हैं।कहा अखिलेश के सत्ता सम्भालते ही सपा का प्रदेश में अस्तित्व खतरे में आ गया है। बताया कि 2004 के लोकसभा चुनाव में 46 सीटें जीतने वाली सपा अखिलेश के मुख्यमंत्री रहते 2014 के लोकसभा चुनाव में मात्र 2 सीटों पर सिमट गई। कहा 2012 से चल रहा मेरा बनवास अब खत्म हो गया है। भाजपा में रहकर अंतिम सांस तक राष्ट्रवाद को मजबूत करने की कसम भी खायी। कहा कि जिले की सभी सीटों पर भाजपा को मजबूत करने में जुटूंगा। प्रदेश में भाजपा की दोबारा सरकार बनने की बात कही। सपा छोड़कर भाजपा जॉइन करने वालों में कैलाश यादव, राम नाथ यादव, रवि सिंह यादव,सोहनलाल यादव,अमरीश कुमार यादव,गिरिधारीलाल यादव,डॉ राजेन्द्र प्रसाद यादव, उत्तम सिंह, अरविंद कुमार मिश्रा आदि शामिल रहें। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत,जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश, डॉ जिवराज चौहान, रोहित भारती,अवधेश श्रीवास्तव, अरविंद मौर्य, ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र यादव, संदीप गुप्ता, विजय आनंद बाजपेई, जंगबहादुर पटेल, इक्ष्वाकु मौर्य, डॉ अवधेश वर्मा, सर्वेश अवस्थी, विष्णु प्रभाकर वर्मा आदि मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

