सपा सरकार बनते ही प्रदेश से ख़त्म होगा जंगलराज: सरताज राईन

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270

सदर प्रत्याशी सुरेश यादव के पक्ष में चलाया जनसम्पर्क अभियान

बाराबंकी। जनपद के जाने-माने समाजसेवी व सपा नेता एड. सरताज राईन ने अपने टीम संग विधानसभा सदर से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुरेश यादव के लिए कोरोना गाइडलाइन्स का पालन करते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर डोर-टू-डोर जनसम्पर्क कर लोगों की समस्याएं सुनी व उन समस्याओं के समाधान हेतु समाजवादी पार्टी को वोट देने की अपील की। इसमें नगर पालिका के मोहल्ला रसूलपुर, पीरबटावन, सत्यप्रेमी नगर, छाया चौराहा, नेहरू नगर, आवास विकास सहित दर्जनों मोहल्ले शामिल हैं। पीरबटावन वार्ड में एड. सरताज राईन ने जनसभा को संबोधित भी किया। पीरबटावन वार्ड के सभासद ताज बाबा राईन व बब्बू ने भी सपा प्रत्याशी सुरेश यादव के लिए चल रहे जनसम्पर्क अभियान को अपना समर्थन दिया। जनसभा को संबोधित करते हुए एड. सरताज राईन ने कहा कि देश महंगाई व बेरोज़गारी की बड़ी समस्या से जूझ रहा है। हमारे युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त नहीं हो पा रहे हैं। स्वास्थ्य एवं शिक्षा व्यवस्था चौपट हो चुकी है। भाजपा ने हमारे बच्चों के भविष्य को अंधकार में धकेल दिया है। पिछले 2 चुनावों की भांति इस चुनाव भी विधानसभा सदर के लोगों की सेवा का अवसर प्राप्त होना समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुरेश यादव के लिए सौभाग्य की बात है। आपके सहयोग से हम मिलकर हमारे बच्चों का उज्ज्वल भविष्य बनाएंगे। श्री राईन ने कहा कि सपा का परिवार बढ़ रहा है। समाजवादी पार्टी का सेवाभाव देखकर हर कोई हमारी विचारधारा से जुड़ना चाह रहा है। पिछले 3-4 माह में विभिन्न पार्टियों से दर्जनों नेताओं ने सपा का दामन थामा है और ये आगामी विधानसभा चुनाव में बदलाव के बड़े संकेत हैं। उन्होंने कहा कि आने वाली 27 फरवरी को पूर्ण बहुमत से उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनाइये। सरकार बनते ही विकास की एक ऐसी मिसाल कायम की जाएगी जिसकी किसी ने कल्पना भी नही की होगी और प्रदेश में एक बार फिर ख़ुशहाली आएगी। इसी क्रम में बोलते हुए सभासद ताज बाबा राईन ने कहा कि ये चुनाव उत्तर प्रदेश की किस्मत को रंगने का चुनाव नहीं है बल्कि ये चुनाव आपसी भाईचारा और बदलाव को लेकर सर्वाेच्च कुर्सी पर बैठाने का चुनाव है। इस मौके पर मुख्य रूप से ज़ैद, सुफ़ियान बाबा, सादिक़, ज़ुबेर राईन, सुफ़ियान मस्तान, चच्चा, सुल्ताना, तसमीना, मुल्है, राम सजीवन, मालिक राम, अवध प्रकाश, जुनैद अंसारी, मो. आमिर ईलू, सहित दर्जनों कार्यकर्ता व सपाई मौजूद रहें।

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270

 

 

Don`t copy text!